शिवपाल ने खुद की घोषणा, कहा- जसवंतनगर से ही लड़ूंगा चुनाव

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी में जारी सियासी घमासान के बीच वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार(19 जनवरी) को खुद ही जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि जनता की इच्छा के लिए चुनाव लड़ रहा हूं, इस बार पहले से बड़ी जीत मिलेगी।

इसे भी पढ़िए :  हरिद्वार में गंगा के पास काले पैकेट में ये क्या है ?

जारी विवाद के बाद पहली बार सैफई पहुंचे शिवपाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो कुछ हुआ उसके बाद तो चुनाव लड़ने का मन तो नहीं करता है, लेकिन आप लोगों को छोड़ भी नहीं सकता हूं, इसलिए मैं जसवंतनगर सीट से ही चुनाव लड़ूंगा।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी में शामिल हो सकती हैं स्वाति सिंह

इस दौरान शिवपाल ने दावा किया कि सपा एक बार फिर से सत्ता में वापस आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि धन बल का प्रयोग करके चुनाव हराने के प्रयास हो सकते हैं, लेकिन मेरे साथ कार्यकर्ता और नेताजी (मुलायम सिंह) हैं। इसलिए हराना नामुमकिन होगा।

इसे भी पढ़िए :  JNU के लापता छात्र नजीब को दरभंगा में देखे जाने की खबर

शिवपाल ने मरते दम तक नेताजी का साथ देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि नेताजी के सम्मान के लिए सभी कार्यकर्ता सपा के प्रत्याशियों को विधानसभा चुनाव में जिताने के लिए अभी से जुट जाएं।