नया कानून: बलात्कारियों को नपुंसक बनाकर उनमें डाले जाएंगे महिलाओं वाले हॉर्मोन

0
3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

 रेप करने पर क्हां कितनी सज़ा ?

जर्मन – जर्मन कानून में अब तक रेप की कोशिश का विरोध न करने पर मामला रेप का नहीं बनता था। अब इस परिभाषा में बदलाव किया गया है। अब छूने, अंगों को टटोलने और दबोचने को भी यौन हिंसा के दायरे में लाया गया है।

फ्रांस – फ्रांस में रेप का मतलब है ऐसी कोई भी यौन गतिविधि जिसमें दोनों की सहमति ना हो। वहां 20 साल तक की सजा हो सकती है। गाली-गलौज पर भी दो साल तक की सजा का प्रावधान है।

इसे भी पढ़िए :  US कांग्रेस की दौड़ में शामिल भारतीय-अमेरिकी के घर में तोड़ फोड़

इटली – 1996 में इटली के रेप विरोधी कानून में व्यापक बदलाव किए गए। इसके बाद पत्नी के साथ जबर्दस्ती को भी रेप के दायरे में लाया गया। इसके लिए 10 साल तक की सजा हो सकती है।

स्विटजरलैंड – स्विट्जरलैंड में रेप तभी माना जाता है जब योनि संसर्ग हुआ हो। अन्य यौन हमलों को यौन हिंसा माना जाता है। इसके लिए 10 साल तक की जेल हो सकती है। 2014 के बाद शादी में भी रेप को अपराध माना गया है।

स्वीडन – स्वीडन में जबरन किसी के कपड़े उतारने पर भी दो साल की कैद हो सकती है। मजबूर लोगों का यौन शोषण, मसलन सोते वक्त या नशे की हालत में या किसी तरह डरा कर सेक्स करने की कोशिश करना भी रेप है।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश मंत्रिमंडल का सातवीं बार हुआ विस्तार, चार नए चेहरों को मिली जगह

अमेरिका – अमेरिका में अलग-अलग राज्यों में रेप की परिभाषा अलग-अलग है। लेकिन वहां सेक्स में सहमति पर जोर दिया गया है। सेक्स से पहले स्पष्ट सहमति जरूरी है।

सऊदी अरब – यहां रेप के लिए मौत की सजा का प्रावधान है। हालांकि रेप को साबित करना बहुत मुश्किल है। जो महिलाएं रेप की शिकायत करती हैं अगर वे साबित ना कर पाईं तो उन्हें भी सजा हो सकती है।

इसे भी पढ़िए :  देश के कई शहरों में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के लिए कैबिनेट ने दी मंजूरी

भारत – निर्भया कांड के बाद भारत में रेप विरोधी कानून में कई बदलाव किए गे हैं। अब रेप के लिए आमतौर पर सात साल से उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है। लेकिन विशेष परिस्थितियों में जैसे कि पुलिस हिरासत में रेप, रिश्तेदार या टीचर द्वारा रेप के मामले में 10 साल से उम्र कैद तक भी हो सकती है। अगर पीड़िता की मौत हो जाती है तो मौत की सजा भी हो सकती है।

 

 

3 of 3Next
Use your ← → (arrow) keys to browse