इंडोनेशिया ने आतंकवादी हमला विफल किया, छह आतंकवादी गिरफ्तार

0

दिल्ली
इंडोनेशिया की पुलिस ने दावा किया है कि उसने आईएसआईएस के एक लड़ाके सहित छह आतंकवादियों को आज गिरफ्तार कर सिंगापुर के मरीना बे में होने वाले हमले को विफल कर दिया है।

‘स्ट्रेट टाइम्स’ की खबर के अनुसार, गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की उम्र 19 से 46 वर्ष के बीच है और उन्हें इंडोनेशिया के बातम शहर में विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। एक आवासीय परिसर से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिकी एयरपोर्ट पर 2 घंटे तक रोके गए उमर अब्दुल्ला, ट्वीट कर जताई नाराजगी

इंडोनेशियाई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि कतिबा गिगिह रहमत नेटवर्क से जुड़े इन संदिग्धों ने बातम से मरीना बे पर रॉकेट मिसाइल से हमले की योजना बनायी थी।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में दरगाह पर धमाका, 30 की मौत, कई घायल

उन्होंने कहा कि 31 वर्षीय गिगिह रहमत देवा इस नेटवर्क का प्रमुख है। ऐसा माना जाता है कि देवा और उसका सहयोगी बहरून नइम सीरिया में आईएसआईएस के पक्ष में लड़ चुका है ।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में आंतकियों के ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

बातम से रॉकेट मिसाइल दागने की योजना नइम की मदद से बनायी गयी थी।

पुलिस प्रवक्ता बॉय राफिल अमर ने कहा, ‘‘हां, हमले की योजना थी। लेकिन योजना सफल नहीं हुई।’’