इटली: भूकंप के बाद बर्फ में दबा पूरा होटल, 30 लोगों की मौत!

0

नई दिल्ली। मध्य इटली के पर्वतीय इलाके में एक होटल हिमस्खलन की चपेट में आ गया है। इसमें 30 लोगों के मरने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रान सासो पहाड़ी की पूर्वी ढलान पर स्थित रेसोपियानो होटल बुधवार(18 जनवरी) को बर्फ की दो मीटर ऊंची दीवार की चपेट में आ गया।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर: माछिल सेक्टर में हिमस्खलन में बचाए गए सेना के पांचों जवान शहीद

तूफान का दबाव इतना तेज था कि होटल 10 मीटर दूर तक खिसक गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, विशेष पहाड़ पुलिस स्की और हेलिकॉप्टर के जरिए घटनास्थल तक पहुंच गई है तथा शवों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  तस्वीरें- सीरिया युद्ध के दौरान जान जोखिम में डालकर रिपोर्टिंग करती महिला पत्रकार

हिमस्खलन से पहले करीब पांच की तीव्रता के चार भूकंप के झटके इलाके में महसूस किए गए थे। नागरिक सुरक्षा एजेंसी के कमांडिंग ऑफसिर एंटोनियो क्रोसेटा ने बताया कि घटना के वक्त होटल में करीब 30 मेहमान और कर्मचारी मौजूद थे। इनमें से कुछ बच्चे भी हैं।

इसे भी पढ़िए :  कोर्ट ने कहा, 'महिला चीखी-चिल्लाई नहीं तो नहीं हुआ रेप'

हालांकि, अभी मरने वालों के आंकड़े को लेकर आधिकारिक रूप से जानकारी सामने नहीं आई है। राहतकर्मियों का कहना है कि उन्हें मलबे से कोई आवाज सुनाई नहीं पड़ रही है और खोजी कुत्ते भी किसी को नहीं खोज पा रहे हैं।