काबुल में भारतीय दूतावास के पास बम धमाका, 50 लोगों के मारे जाने की खबर

0
टॉस

काबुल में भारतीय दूतावास के नजदीक कार बम धमाके की खबर है। यह धमाका बुधवार की सुबह हुआ है। मीडिया खबरों के मुताबिक, दूतावास की इमारत को नुकसान पहुंचा है। हालांकि दूतावास से किसी के अभी हताहत होने की खबर नहीं मिली है, जबकि 50 लोगों के मौत की खबर आ रही है। वहीं, खबर मिल रही है कि हमलावर ईराक दूतावास को निशाना बनाना चाहते थें।

इसे भी पढ़िए :  दक्षिण चीन सागर विवाद में हस्तक्षेप न करे जापान: चीन

 
सभी भारतीय कर्मचारी सुरक्षित हैं। धमाके के बाद आसपास धुएं का गुबार दिखाई दिया, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका कितना बड़ा था। भारतीय दूतावास की इमारत के दरवाजों और खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है।

 

इसे भी पढ़िए :  भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सरकार दृढ़ता से प्रतिबद्ध: PM मोदी