रूस के साथ रिश्ते का विस्तार चाहता है भारत: PM मोदी

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार(20 अगस्त) को रूस को ‘समय के साथ परखा हुआ’ और ‘भरोसेमंद मित्र’ बताया और राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने, मजबूती प्रदान करने और प्रगाढ़ करने के प्रति साझा प्रतिबद्धता जताई।

इसे भी पढ़िए :  सिंधु जल समझौते को लेकर अमेरिका की शरण में पहुंचा पाक, मदद की लगाई गुहार

पीएमओ के एक वक्तव्य के अनुसार उन्होंने यह टिप्पणी रूस के उपराष्ट्रपति दमित्री रोगोजिन की अगवानी करते हुए की। रोगोजिन ने प्रधानमंत्री को पुतिन की तरफ से अभिवादन प्रेषित किया और उन्हें भारत और रूस के बीच चल रही परियोजनाओं में प्रगति के बारे में जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी से मुकाबला करने के लिए पार्टी नेताओं को 'सामूहिक प्रयास' करना होगा : जयराम रमेश

मोदी ने पुतिन के साथ जून में ताशकंद में हुई हालिया मुलाकात और इस महीने की शुरूआत में वीडियो लिंक के जरिए कुडनकुलम परमाणु उर्जा संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करने का जिक्र किया। वक्तव्य के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत रूसी राष्ट्रपति की यहां की यात्रा का उत्सुकता से इंतजार कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  ‘डिजिटल और कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा भारत’