जर्मनी में व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला करके महिला की हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

जर्मनी के दक्षिणपश्चिम रूटलिंगन शहर में सीरियाई रिफ्यूजी ने आज एक महिला की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया। पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  भारत में राफेल विमान बनाने के लिए तैयार है कंपनी: CEO

इससे पहले भी इस शख्स पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं।
पुलिस ने बताया है कि सीरियाई युवक ने यह हमला अकेले किया है और इस हमले में घायलों की स्थिति में सुधार हो रहा है।
लोकल मीडिया के अनुसार स्तुतगार्त शहर से दक्षिण स्थित इस शहर में हुए इस हमले का कारण स्पष्ट नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भारत के बढ़ते वर्चस्व से घबराया चीन, पढ़िए पूरी खबर

आपको बता दें कि कुछ दिनों से लगातार जर्मनी में आतंकी हमले हो रहे हैं। और हर हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने लिया है।

इसे भी पढ़िए :  म्यूनिख हमले के बाद ISIS के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर मनाया जश्न