फ्लोरिडा एयरपोर्ट पर 2 घंटे कैद में रहा मोहम्मद अली का बेटा, बार-बार पूछा ‘क्या आप मुसलमान हो’

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

क्या है पूरा मामला, क्यों जांच का मुद्दा बने मोहम्मद अली जूनियर ?

मोहम्मद अली जूनियर के वकील क्रिस मैनसिनि के मुताबिक़ जूनियर और उनकी मां खलीला अली 7 फरवरी को जमैका से लौट रहे थे। इस दौरान फोर्ट लॉडर्डेल के हॉलीवुड इंटरनेशनल हवाईअड्डे पहुंचने पर इमिग्रेशन अफसरों ने जांच के नाम पर करीब 2 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान एक अफसर बार-बार जूनियर से उनके इस्लामिक नाम को लेकर सवाल करता रहा। बता दें कि जूनियर का जन्म फिलाडेल्फिया में हुआ और वे अमरीकी नागरिक हैं।

इसे भी पढ़िए :  लपता विमान को खोजने में भारत ने अमेरिका से मांगा सहयोग

चौंकाने वाली बात ये है कि इस मसले पर अमरीका के कस्टम्स अफसरों ने इसे रूटीन पूछताछ करार दिया। अफसरों ने कहा अमरीका आने वाले सभी यात्रियों की जांच की जाती है।

इसे भी पढ़िए :  ISIS के कारण दुनियाभर में मुसलमानों के खिलाफ बढ़ रही है नफरत, हो रहे हैं हिंसा के शिकार

ट्रंप के आने के बाद बदला है अमरीका में माहौल

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आने के बाद अमरीका में काफी माहौल बदला है। ट्रंप प्रशासन ने आतंकी हमलों कथित सुरक्षा के नाम पर अगले आदेश तक 7 मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों को अमरीका में घुसने पर बैन लगा दिया था। हालांकि इस मामले में कोर्ट कोर्ट के स्टे के बाद फैसला वापस लेना पड़ा। ट्रंप प्रशासन इस आदेश को लागू करवाने की तैयारी में है।

इसे भी पढ़िए :  भारत के बनाए सलमा डैम पर तालिबानी हमला, 10 पुलिसकर्मियों की मौत
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse