राजनीतिक चोला पहनकर आतंक फैलाने की फिराक में हाफिज सईद, PAK चुनाव आयोग से साधा संपर्क

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कहने को तो 26/11 मामले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान में नजरबंद हैं लेकिन सूत्रों का कहना है कि वह अन्दर ही अन्दर राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना बना रहा है। बताया जा रहा है कि हाफिज सईद अब राजनीतिक चोला पहनकर चुनाव लड़ने की फिराक में है। इसके लिए उसने अपने नजदीकियों से बातचीत भी की है।

इसे भी पढ़िए :  पाक सरकार ने सेना के साथ मतभेद की खबरों पर सूचना मंत्री को किया बर्खास्त

दरअसल आतंकी ऑर्गेनाइजेशन जमात-उद-दावा ने अब अपना नाम बदलकर ‘तहरीक आजादी जम्मू एंड कश्मीर’ कर दिया है। खबर है कि हाफिज सईद इसी संगठन को चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन करवाकर पाकिस्तान में चुनाव लड़ सकता है।

इसे भी पढ़िए :  फ्रांस की अदालत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रमुख 'क्रिस्टीन लेगार्द' को ठहराया दोषी

आपको बता दें कि हाफिज सईद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक और वर्तमान में जमात-उद-दावा से सम्बंधित है। यह भारत की सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में शामिल है। मुंबई के 26/11 हमले में उसका हाथ होने की बात सामने आई थी जिसमें छह अमेरिकी नागरिक समेत 166 लोग मारे गए थे।

इसे भी पढ़िए :  सबसे पहले चेहरे का प्रत्यारोपण कराने वाली फ्रांसीसी महिला की मौत

अगले स्लाइड में पढ़ें -हाफिज के आतंकी नेटवर्क को बेटे ने संभाला, रैली में लगवाए बुरहान-दाऊद के नारे!

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse