पाक सरकार को हाफिज सईद का फरमान, कहा- भारत से न करें दोस्ती

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। आतंकी संगठन जमात उद दावा का प्रमुख और 2008 में हुए मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद ने पाकिस्तान सरकार को फरमान सुनाते हुए कहा कि  पाकिस्तानी सरकार भारत के साथ दोस्ती नहीं करे।

साथ ही हाफिज ने दावा किया कि भारतीय सुरक्षा बल कश्मीर में अत्याचार कर रहे हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार कश्मीर की जनसांख्यिकीय स्थिति को बदलने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  खौफ का खात्मा! ड्रोन हमले में मारा गया पेशावर का पापी

हाफिज ने कहा कि हम कश्मीरियों के साथ खड़े हैं और कश्मीर की आजादी की मुहिम का पूरी तरह समर्थन करते हैं। उसने कश्मीर में अत्याचार करने के लिए भारतीय सेना की आलोचना की।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप ने पहले ही दिन तोड़े 34 चुनावी वादें

मुंबई हमलों का मुख्य आरोपी ने कहा कि उसने पाकिस्तान की सरकार से आग्रह किया कि कश्मीरियों की समस्या का समाधान करें। हाफिज ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार को भारत से मित्रता पर गौर नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने बांग्लादेश के सामने खड़ा किया विशाल स्कोर, 687 से पारी की घोषित

कश्मीर में खून बहाया जा रहा है। इसलिए यह पाकिस्तान की सरकार की जिम्मेदारी है कि उनकी समस्याओं का समाधान करे।