आतंकी अजहर मसूद पर कसेगा शिकंजा, जारी होगा रेड कॉर्नर नोटिस

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पठानकोट एयरफोर्स बेस पर हुए आतंकी हमले के दोषी जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर सहित अन्य दोषी आतंकियों पर भारत सरकार अब शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, इस हमले की साजिश रचने के आरोप में आतंकी मसूद अजहर के अलावा उसके भाई अब्दुल रउफ और दो अन्य आतंकियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  पठानकोट हमला: 'निकाह' था हमले का कोड, 'बाराती' थे आतंकी

सूत्रों का कहना है कि आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद अजहर मसूद सहित चार आतंकियों को भारत लाने की कोशिश किया जाएगा। बता दें कि पठानकोट आतंकी हमले का अजहर मुख्य मास्टर माइंड है और इस आतंकी हमले में मसूद अजहर और उसके भाई के शामिल होने के पर्याप्त सबूत हैं।

इसे भी पढ़िए :  मछुआरे को मिला 670 करोड़ रूपये का बेशकीमती मोती

वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में शामिल आठ आतंकियों में चार की मौत हो चुकी है। प्रमुख आतंकी अजहर मसूद, उसका भाई और दो अन्य आतंकी पाकिस्तान में शरण लिए हुए हैं। इन आतंकियों को भारत लाने के लिए न केवल पाकिस्तान बल्कि विश्व स्तर पर देशों में लाबिंग करके दबाव बनाएगा।

आपको बता दें कि मंगलवार(20 दिसंबर) को मसूद ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में पिछले महीने आर्मी कैंप पर हुए हमले को उसी ने अंजाम दिया था। 29 नवंबर को हुए इस हमले में सेना के सात जवान शहीद हो गए थे। साथ ही तीन आतंकवादियों को भी मार गिराया गया था।

इसे भी पढ़िए :  सुलगते कश्मीर के पीछे पाकिस्तान की नपाक हरकतों का NIA करेगी पर्दाफाश