ब्लैक मनी को व्हाइट करने वाले बीजेपी नेता के घर पड़ा इनकम टैक्स का छापा, पहले था कंडक्टर

0
बीजेपी नेता
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली, नोटबंदी के बाद ब्लैकमनी पकड़ने जाने का सिलसिला रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इनकम टैक्स के छापे में कभी कोई बिजनस मैन तो कभी कोई नेता रोज पकड़ा जा रहा है। ताजा मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है। राज्य आवास संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता सुशील वासवानी के घर और होटल पर इनकम टैक्स ने छापा मारा। वासवानी की पत्नी किरण बैरागढ़ स्थित महानगर बैंक की चेयरमैन हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद करीब आधा दर्जन टीम ने मंगलवार सुबह 6 बजे वासवानी के घर पर रेड मारी। आरोप है कि नोटबंदी के बाद वासवानी ने अपने अकाउंट में आय से ज्यादा पैसा जमा किया था।

इसे भी पढ़िए :  कैलाश विजयवर्गीय बोले- कॉमेडी सर्कस के हीरो जैसी हैं राहुल गांधी की हरकतें

आपको हम बता दें कि वासवानी के सहकारी बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में प्रदेश के मिनिस्टर से लेकर संघ से जुड़े कई लोग शामिल हैं। इसके अलावा खुद भाजपा नेता वासवानी महानगर सहकारिता बैंक के चेयरमैन भी हैं।

इसे भी पढ़िए :  केरी ने अमेरिका वापसी टाली, शुक्रवार या शनिवार तक भारत में ही रुकेंगे

बीजेपी के इस नेता पर आरोप है कि नोटबंदी के बाद उन्होंने को-ऑपरेटिव बैंक के अपने अकाउंट में आय से ज्यादा पैसा जमा किया। आशंका जताई जा रही है कि नोटबंदी के बाद बैंकों के जरिए बड़े पैमाने पर ब्लैक मनी को व्हाइट किया गया।

इसे भी पढ़िए :  BJP नेताओं को लालू ने भेजा चूड़ा दही का न्योता, मगर कोई नहीं पहुंचा, जानें क्यों?

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और सेंट्रल डायरेक्ट टैक्स बोर्ड ने कई शहरों में छापे मारकर नई करंसी के करोड़ों नोट बरामद किए। नोटबंदी के बाद अब तक कुल 316 करोड़ कैश जब्त हो चुका है। 76 करोड़ की ज्वैलरी पकड़ी गई है, जबकि 393 करोड़ का माल जब्त हुआ है।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse