क्रिसमस पर उत्तरी कोरिया के तानाशाह ने दिया हुक्म, ‘यीशु मसीह की नहीं, मेरी दादी की करो पूजा’

0
उत्तरी कोरिया

उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन जब भी कोई सनकी आदेश देते हैं तो खबरों में छा जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस बार भी उन्होने कुछ ऐसा ही किया है नॉर्थ कोरिया की जनता से उन्होंने कहा कि वे इस दिन यीशु मसीह की जगह उनकी दादी की पूजा करें। उनकी दादी साल 1919 में क्रिसमस के दिन ही पैदा हुई थीं, इसलिए किम चाहते थे कि उनका जन्‍मदिन पूरा देश मनाएं।

इसे भी पढ़िए :  UN सुरक्षा परिषद ने साउथ कोरिया पर लगाया अब तक का सबसे कठोर प्रतिबंध

 

द न्‍यू यॉर्क पोस्‍ट के अनुसार किम जोंग उन की दादी जोंग सुक उत्‍तर कोरिया के पहले तानाशाह किम- II सुंग की पत्‍नी थीं। वो किम जोंग-इल की मां थी। किम जोंग-इल जापान का विरोधी गुरिल्‍ला और कम्‍युनिस्‍ट था। जोंग सुक की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उन्हें मदर अॉफ रेवॉल्युशन के लिए याद किया जाता है।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर कोरिया ने दी अेमेरिका को तबाह करने की धमकी!

 

किम जोंग उन अपने सनकी आदेशों के लिए जाने जाते हैं। कभी वो अपने किसी सीनियर अफसर को एंटी एयरक्राफ्ट गन से उड़ाने का आदेश दे देते हैं, कभी अपने सगे रिश्तेदार को ही भूखे कुत्तों के आदेश फेंकने का हुक्म दे डालते हैं। इसी कड़ी में ये नया आदेश उन्होंने क्रिसमस के मौके पर दिया।

इसे भी पढ़िए :  ISIS ने ली ईरान हमले की जिम्मेदारी, पहली बार ईरान को बनाया टारगेट