पाकिस्तान के करांची में विस्फोट, एक की मौत

0
श्रीनगर

कराची:भाषा: मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने पाकिस्तान के करांची के लियाकतबाद इलाके में एक शिया इमामबाड़े में एक ग्रेनेड फेंका जिससे 13 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और महिलाओं तथा बच्चों सहित करीब 15 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने कल रात ग्रेनेड फेंका। डार ए अब्बास इमामबाड़ा में जब महिलाओं की मजलिस समाप्त हुई, उसके तुरंत बाद ग्रेनेड फेंका गया और वह फट गया।

इसे भी पढ़िए :  बोलीविया के उप गृहमंत्री को खनिकों ने मार डाला

एसएसपी मुकद्दस हैदर ने संवाददाताओं को बताया कि जब हमला हुआ, उस समय इमामबाड़े में कई महिलाएं एवं बच्चे थे। उन्होंने कहा, ‘‘13 वर्षीय फराज की हमले में मौत हो गई जबकि कई महिलाएं एवं बच्चे घायल हो गए।’’ हैदर ने बताया कि घायलों की संख्या 15 के आसपास है।

इसे भी पढ़िए :  डोनाल्ड ट्रंप के साथ नजर आएंगे ये बॉलीवुड सितारे, इस नेक काम के लिए करेंगे चैरिटी

उन्होंने कहा, ‘‘शुरूआती जांच से पता चला है कि इलाके में बिजली गुल हो गई थी और इमामबाड़े में अंधेरा था। उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों ने अंधेरे का लाभ उठाया और ग्रेनेड फेंक दिया।’’ मुहर्रम के दौरान कराची में हजारों पुलिसकर्मी एवं अन्य सुरक्षा अधिकारी तैनात किए थे और उस दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली थी।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका में 'जलील' हुए पाकिस्तानी राजदूत, कश्मीर मुद्दे पर कर रहे थे चुगली