तालिबान ने पाकिस्तान के दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के चालक दल को छोड़ा

0

 

दिल्ली

अफगान तालिबान ने पाकिस्तान के उस हेलीकॉप्टर के चालक दल के सदस्यों को छोड़ दिया है जो पिछले सप्ताह दुर्घटनाग्रस्त हो कर अफगानिस्तान में गिर गया था।

एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर मरम्मत के लिए रूस जा रहा था। तभी वह चार अगस्त को लोगार प्रांत के तालिबान के कब्जे वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया था। विद्रोहियों ने चालक दल के सदस्यों को बंधक बना लिया था।

इसे भी पढ़िए :  रूस ने भारत का दिया साथ, पाकिस्तान से संयुक्त सैन्य अभ्यास से खींचे हाथ

एक अधिकारी ने कहा कि स्थानीय कबायली वरिष्ठों को बंधकों को रिहा कराने का काम सौंपा गया था और सफल वार्ताओं के बाद तालिबान ने चालक दल के सदस्यों को छोड़ दिया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘चालक दल के सभी सदस्यों को कुर्रम कबायली क्षेत्र में पाकिस्तान को सौंपा गया।’’ उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  घाना में ईद समारोह के दौरान भगदड़, नौ की मौत

कई निजी चैनलों ने भी बताया कि चालक दल के सदस्यों को छोड़ दिया गया है और वे पाकिस्तान में हैं।

इस बात को लेकर अनिश्चितता है कि कुल कितने सदस्यों को बंधक बनाया गया था क्योंकि पंजाब सरकार ने कहा कि हेलीकॉप्टर में छह पाकिस्तानी और एक रूसी सवार था जबकि संघीय सरकार के अधिकारियों ने कहा कि हेलीकॉप्टर में चालक दल के केवल छह सदस्य थे। यह हेलीकॉप्टर पंजाब सरकार का था।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने G20 सम्मेलन के दौरान खुद पीएम मोदी से मिलने आए

तालिबान ने चालक दल के सदस्यों को बंधक बनाने या छोड़ने के बारे में औपचारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की है।