घर में ही घिरे नवाज़, पाक मीडिया ने भी दी चेतावनी, कहा ‘…वर्ना अकेले पड़ जाएंगे’

0
बिम्सटेक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इस्लामाबाद : आतंकवाद को पनाह देने और आतंकवादियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने के कारण पाकिस्तान पूरी दुनिया में ‘अकेला’ पड़ता जा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया की ओर से भी अब नवाज सरकार को नसीहत दी जाने लगी है। पाकिस्तानी अखबार ‘द नेशन’ में छपे एक लेख में कहा गया है कि आतंकवाद के खिलाफ कुछ नहीं करने के कारण पाकिस्तान पर दुनिया भर में अलग-थलग पड़ने का दबाव पड़ता जा रहा है। 2 हफ्तों के अंतराल में यह दूसरा मौका है जब पाकिस्तानी सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को चेतावनी देते हुए अखबार ने इतना सख्त लेख छापा है।

इसे भी पढ़िए :  भूख लगी थी तो पायलट ने होटल के सामने उतार दिया हेलीकॉप्टर

‘द नेशन’ को पाकिस्तानी सरकार और सेना के करीब माना जाता है। इसे देखते हुए यह लेख काफी अहमियत रखता है। लेख में पाकिस्तान के ‘दोस्त’ चीन का जिक्र भी किया गया है। कहा गया है कि चीन ने भी पाकिस्तान को आतंकवाद पर निष्क्रियता को लेकर चिंता जताई है।
अगले पेज पर पढ़िए- लेख में मोदी के बारे में क्या लिखा है

इसे भी पढ़िए :  जानिए, किसी देश पर परमाणु हमला करने से पहले ट्रंप को क्या क्या करना पड़ेगा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse