आज दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा से मिले पीएम मोदी

0

प्रिटोरिया। अफ्रीकी दौरे के दूसरे चरण के तहत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा से मिले। मोदी के अफ्रीका के इस दौरे का उद्देश्य चीन की मजबूत मौजूदगी वाले इस क्षेत्र में संबंधों को बढ़ावा देना है।

इसे भी पढ़िए :  पटेल के बाद अब शिवाजी का बनेगा सबसे बड़ा पुतला, समुद्र के बीच स्मारक में होगा यह स्टैच्यू

प्रिटोरिया पहुंचने पर मोदी ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका एक ऐसा महत्वपूर्ण रणनीतिक सहयोगी है, जिसके साथ हमारे ऐतिहासिक और गहरे संबंध हैं।’’ मोदी कल (शनिवार) शाम को जोहांसबर्ग के एक स्टेडियम में जुटने वाले भारतीय मूल के हजारों लोगों की सभा में शिरकत करेंगे और फिर दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय का दिल कहलाने वाले डरबन के लिए रवाना हो जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  नवाज ने फिर अलापा कश्मीर का राग, कहा ‘वानी को हम अब भी शहीद मानते हैं’

अफ्रीका में चीन की मौजूदगी के कारण भारत की आर्थिक पहुंच कम हो गई है। इस महाद्वीप के साथ चीन का व्यापार पिछले साल 200 अरब डॉलर का था।

इसे भी पढ़िए :  गुस्साए शिवसेना नेता ने भाजपा से पूछा: मोदी की सभा होने देनी है या नहीं?

हालांकि महाद्वीप के फैलते उर्जा क्षेत्र में दिलचस्पी रखने वाले निजी उद्यमियों के नेतृत्व में भारत यहां आधार बना रहा है।