हार्दिक पटेल को मिली जमानत, अभी रिहाई नहीं

0

गुजरात में पाटीदार आंदोलन का नेतृत्व करने वाले नेता हार्दिक पटेल को गुजरात हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। हार्दिक पटेल पर राजद्रोह का आरोप था. वह अक्टूबर 2015 से जेल में बंद हैं।

इसे भी पढ़िए :  महंगाई की मार, बढ़ा बसों का किराया

हार्दिक पटेल को अहमदाबाद और सूरत के राजद्रोह मामले में जमानत दी गई है। उन्हें यह जमानत इस शर्त पर मिली है कि वे अगले छह महीने गुजरात से बाहर रहेंगे।

इसे भी पढ़िए :  मालेगांव ब्लास्ट: जमानत पर 9 साल बाद जेल से बाहर आए लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित

लेकिन हार्दिक को विसनगर केस में अब भी जमानत नहीं मिली है। इस वजह से हार्दिक को जेल में ही रहना पड़ेगा। बता दें कि हार्दिक पटेल सूरत की लाजपोर जेल में बंद हैं।

इसे भी पढ़िए :  हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, बाल बाल बचें महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस