हार्दिक ने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, भाजपा को उखाड फेंकने का लिया संकल्प

0
हार्दिक

गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने नोटबंदी के कदम को लेकर रविवार को केंद्र पर निशाना साधा और दावा किया कि इससे सिर्फ आम आदमी की मुश्किलें बढ़ी हैं।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब चुनाव से पहले बीजेपी को याद आए गुरू गोबिंद सिंह!

हार्दिक ने राजकोट के भयावदर कस्बे में अपने समुदाय के लोगों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।उन्होंने दावा किया कि 500 और 1,000 रूपये के पुराने नोट को चलन से बाहर करने के कदम से सिर्फ गरीब लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं।

इसे भी पढ़िए :  'सामना' में बीजेपी को शिवसेना की धमकी, महाराष्ट्र विरोधी नीति हुई तो राज्य के बाहर फेंक देंगे

भाषा की खबर के अनुसार, हार्दिक ने कहा कि बैंकों के बाहर कतारों में सिर्फ गरीब लोग खड़े हो रहे हैं। उन्होंने पटेल समुदाय के लोगों से अनुरोध किया कि वे अगले साल गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंके।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस में शामिल होने को सिद्धू ने बताई अपनी घर वापसी, कहा-'मैं पैदायशी कांग्रेसी हूं'