108 साल पहले धरती पर हुआ था एक धमाका, आज तक है राज – VIDEO

0
108 साल पहले
फोटो साभार

आज से करीब 108 साल पहले धरती पर एक धमाका हुआ था। वो धमाका नागासाकी और हिरोशिमा पर हुए परमाणु धमाके की तीव्रता से करीब एक हजार गुना ज्यादा था। लेकिन 108 साल बीत जाने के बाद भी दुनिया भर के तमाम साइंटिस्ट्स के पास उस धमाके की ना तो कोई वजह है और ना ही कोई सुराग।

क्या हुआ था 108 साल पहले
आज से 108 साल पहले 30 जून 1908 को रूस के तुंगुस्का नदी के पास के इलाके में एक जोरदार धमाका हुआ। ऐसा धमाका ना पहले कभी हुआ था, और ना उसके बाद कभी हुआ। धमाके से ऐसा लगा था जैसे आसमान दो टुकड़ों में फट गया हो। रौशनी इतनी तेज़ थी की कई किलोमीटर दूर के लोगों की आंखें बंद हो गई। हजारों किलोमीटर तक लोगों के घरों के खिड़की, दरवाजे उखड़ गए। एक ऐसा धमाका जिसके असर से हजारों मील दूर न जाने कितने लोग उछलकर गिर पड़े। कानों के पर्दे फट गए, चंद सेकेंड बाद धमाके की आवाज खामोश हुई तो अबतक की सबसे डरावनी तस्वीर सामने थी। दो हजार वर्ग किलोमीटर तक मौजूद सभी पेड़ जलकर खाक हो चुके थे। मिट्टी, जैसे राख में बदल चुकी थी। लेकिन ये धमाका था, या कुछ और ? अगर धमाका था, तो उसकी वजह क्या थी। इसकी जांच शुरु हुई, तो वैज्ञानिकों को इससे बड़ी हैरानी पहले कभी नहीं हुई थी।

इसे भी पढ़िए :  जानिए, क्यों वायरल हुई इन 6 लड़कियों की फोटो, जानकर आप शॉक्ड रह जाएंगे

ये धमाका हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले से 1000 गुना ज्य़ादा ताकतवर था, लेकिन जमीन पर न कोई गड्ढा मिला, न किसी विस्फोटक का कोई प्रमाण। कुछ वैज्ञानिकों ने किसी उड़न तश्तरी के धरती से टकराने की थ्योरी दी, लेकिन यहां भी वही तर्क लागू हुआ, कि अगर कोई उड़न तश्तरी टकराई थी, तो उसके निशान क्यों नहीं मिले। कुछ वैज्ञानिकों ने अंदाजा लगाया कि शायद ये धमाका किसी बड़े उल्का पिंड की वजह से हुआ हो जिसने पृथ्वी के वातावरण में आते ही किसी धमाके की शक्ल ले ली हो। शुरुआत में इस थ्योरी को ही उस धमाके का सच माना गया, लेकिन जांचकर्ताओं को उस जमीन पर किसी उल्का पिंड के निशान नहीं मिले। आज करीब 108 साल बाद भी वो धमाका ना सिर्फ़ रूस बल्कि दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्य बना हुआ है। आज भी कई देश उस धमाके पर रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन कोई विश्लेषण किसी के पास नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने रचा इतिहास, इसरो ने एक साथ 20 उपग्रहों को अंतरिक्ष में किया लॉंच