पढ़िए आखिर किसके साथ रोमांस करके नवाजुद्दीन सिद्की इन दिनों हवा में उड़ रहे हैं

0

दिल्ली

अपने गंभीर और बेहतरीन ऐक्टिंग के लिए जानेजाने वाले बॉलीवुड स्टार नवाजुद्दीन अपनी आने वाली फिल्म में कुछ अलग अलग से नजर आएंगे। अक्सर गंभीर रोल में नजर आनेवाले नवाज अपनी अगली फिल्म फ्रीकी अली में रोमांटिक किरादार निभाते नजर आएंगे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान नवाज ने कहा  ‘ अभी तक जो फिल्में मैंने की हैं उसमें ज्यादातर फिल्मों में मेरे ओपोसिट कोई लड़की ही नहीं होती थी. मुझे पहली बार ऐसा मौका मिला है, मुझे बहुत अच्छा लगा, मैं चाहता हूं कि मुझे हर फिल्म में इसी तरह रोमांस और डांस करने का मौका मिले, मैं इस वक्त हवा में उड़ रहा हूं’.

इसे भी पढ़िए :  काजोल के सलमान की फिल्म दबंग 3 में काम नहीं करने की यह थी वजह...

इस फिल्म में नवाज के साथ मी जैक्शन रोमांस करती नजर आएंगी। इतना ही नहीं नवाज पहली बार किसी फिल्म में थिरकते भी नजर आएंगे। फिल्म के प्रोमो को मिले रिस्पॉन्स से नवाज इन दिनों सांतवे आसमान पर हैं.

इसे भी पढ़िए :  राम रहीम को शुभकामनायें देकर ट्रोल हुए सिंगर मीका

9 सितंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘फ्रीकी अली’ में सलमान खान फिल्मस के बैनर तले बन रही है जिसमें नवाजलीड रोल में हैं। फिल्म में नवाज गोल्फ जैसै स्पोर्ट में अपना हाथ आजमाते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अरबाज खान भी मजेदार किरदार में दिखेंगे।

इसे भी पढ़िए :  सलमान ने लिया पाक कलाकारों का पक्ष, तिलमिलाई शिवसेना ने जारी किया ये तुगलकी फरमान