ट्रंप के बेटे ने कबूल किया, इवांका के कहने पर ही हुआ था सीरिया पर हमला

0
ट्रंप
फोटो साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सीरिया की असद सरकार के खिलाफ अमेरिका के हमले की चर्चाओं के बीच प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के बेटे का एक बयान सामने आया है. इसके मुताबिक ट्रंप ने अपनी बेटी इवांका के कहने पर ही अचानक ट्रंप ने सीरिया पर मिसाइल अटैक का आदेश जारी किया था. ट्रंप के बेटे एरिक का कहना है, ‘सीरियन एयरबेस पर हमले का फैसला इवांका के कहने पर हुआ था. केमिकल हमले में निर्दोषों की मौत से इवांका का दिल टूट गया था. उसे बहुत गुस्सा आया और भावुक भी हो गई थी’.

इसे भी पढ़िए :  ढाका में जमात-उल-मुजाहिदीन के 9 आतंकी ढेर

एरिक ने कहा, ‘हमले (सीरिया पर) से यह भी पता चलता है कि मेरे पिता ट्रंप व्लादिमीर पुतिन की लीग में शामिल नहीं हैं. उन्हें पुतिन की धमकियों से डर नहीं लगता. क्योंकि कड़ा रुख अपनाने में उनसे बेहतर और कोई नहीं है. ट्रंप के बेटे एरिक का ये बयान तब आया है जब अमेरिका और रूस के बीच तनातनी है. अमेरिकी विदेश सचिव बोरिस जॉन्सन ने कहा भी कि अगर रूस ने सीरिया से अपनी फ़ौज नहीं हटाई तो अंजाम बुरा हो सकता है.

इसे भी पढ़िए :  इस व्हेल का दुनिया में कोई नहीं, क्या आप इसके दोस्त बनेंगे ?

आपको बता दें कि इवांका ट्रंप की बेटी हैं. कहा जाता है कि वे राजनैतिक मुद्दों पर अपने पिता से बात करती रहती हैं और ट्वीट भी करती हैं. सीरियन हमले के बाद उन्होंने ट्वीट कर अपनी राय जाहिर की थी.

इसे भी पढ़िए :  6 साल पहले आज के दिन हुआ था ‘खौफ का खात्मा’, पढ़िए- मौत से पहले लादेन के वो आखिरी पल...

अगले पेज पर पढ़िए – अमेरिका ने सीरिया में क्या किया था

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse