सऊदी अरब में बेरोजगार हुए भारतीयों से सुषमा ने कहा- वापस भारत आ जाओ

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सउदी अरब में नौकरी गंवा चुके भारतीय कामगारों से अपील की है कि भुगतान नहीं किए गए बकाए का दावा अपने नियोक्ताओं के यहां दायर करें और जल्दी घर वापस आ जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार उनके वापस आने का खर्चा वहन करेगी।

इसे भी पढ़िए :  कोहिनूर पर नहीं है भारत का कानूनी हक – ब्रिटेन

सुषमा ने ट्वीटों की एक श्रृंखला में कहा कि सउदी अरब में भारतीय कामगार- कृपया अपने दावे दाखिल करें और घर लौट आएं। हम आपको नि:शुल्क लेकर आएंगे।

इसे भी पढ़िए :  इराक में गायब 39 भारतीयों को लेकर कांग्रेस का विदेश मंत्रालय पर हमला

उन्होंने कहा कि जब सऊदी सरकार बंद हो चुकी कंपनियों के साथ निपटारा करेगी तो आपका बकाया भी अदा किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  स्कॉर्पीन लीक: ‘दि ऑस्ट्रेलियन’ के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट पहुंची DCNS

विदेश मंत्री ने कहा कि दावों के निपटारे में वक्त लगेगा और अनिश्चितकाल तक सऊदी अरब में इंतजार करने का कोई मतलब नहीं है।