ट्रंप प्रशासन को कोर्ट ने दिया झटका, अमेरिकी जज ने मुस्लिम देशों पर लगे प्रतिबंध को हटाया

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट ने विदेशियों के वीजा रद्द करने का फैसला वापस ले लिया है। दरअसल, अमेरिका के एक जज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सात मुस्लिम बहुल देशों के यात्रियों और प्रवासियों पर लगाए गए प्रतिबंध पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है। इसके बाद ट्रंप प्रशासन द्वारा यह फैसला किया गया।

इसे भी पढ़िए :  ट्रम्प का दिमाग ठंडा करने के लिए भेजी भारतीय चाय

अब यूएस स्टेट डिपार्टमेंट अब उन सभी लोगों को अमेरिका में आने की इजाजत देगा, जिनके पास वैध वीजा होंगे। स्टेट डिपार्टमेंट के अफसर ने शनिवार(4 फरवरी) को यह घोषणा की। अमेरिकी अधिकारी ने एक बयान में कहा कि जज के फैसले के मुताबिक, डीएचएस ने एग्जीक्युटिव ऑर्डर को लागू करने की वजह से लिए गए हर कदम को वापस ले लिया है। डीएचएस अधिकारी अब मानक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आने वाले यात्रियों की जांच करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  समझौता एक्सप्रेस की रफ्तार पर ब्रेक, देरी से चलेगी ट्रेन

जज ने यह रोक वाशिंगटन राज्य और मिनेसोटा की ओर से शासकीय आदेश पर राष्ट्रव्यापी रोक लगाने के लिए की गई अपील के बाद लगाई है। सीएटल में अमेरिकी जिला जज जेम्स रॉबर्ट ने यह फैसला सुनाया कि राज्यों का रूख ट्रंप के आदेश के प्रति चुनौतीपूर्ण था।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिटेन चुनाव: उल्टा पड़ा मध्यावधि चुनाव का दांव, टरीजा मे पर अब इस्तीफे का दबाव

पूरी खबर पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse