पत्नी ने पति को कमरे में बंदकर 29 घंटों त‍क किया रेप

0
रेप

सियोल। दक्षिण कोरिया में एक पत्नी ने अपने ही पति से रेप किया। इस सनसनीखेज मामला में मिली जानकारी के अनुसार, शादीशुदा महिला ने पति को 29 घंटों तक कमरे में बंद रखा और इस दौरान उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

दरअसल, पति को शारीरिक संबंध बनाने में अधिक दिलचस्‍पी नहीं थी। पति ने जब इससे इंकार किया, तो पत्‍नी ने उसे कमरे में कैद कर लिया। इस मामले में 40 वर्षीय महिला के खिलाफ रेप का केस कोर्ट में दर्ज कराया गया है।

इसे भी पढ़िए :  भीषण सूखे से निपटने के लिए भारत ने जिम्माबे को दिए 10 लाख डॉलर

गौरतलब है कि मई 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक रेप को अपराध घोषित किया है। ऐसे में यह पहला मामला, जिसमें किसी महिला पर रेप करने का मुकदमा चल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  मुंहबोले भाई ने किया प्रेगनेंट, पिता ने कराया गर्भपात, मामला पहुंचा थाने

समाचार एजेंसी यॉन्‍हेप के अनुसार, महिला ने अपने पति द्वारा शारीरिक संबंध बनाने में कम दिलचस्पी लेने की वजह से तलाक लेना चाहती थी। इस वजह से उसने अपने पति को बेडरूम में बंद कर दिया और उसके साथ 29 घंटे तक रेप किया।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका के धनकुबेरों की सूची में 5 भारतवंशी शामिल, जानिए कितनी दौलत है इनके पास

अधिकारियों ने महिला पर आरोप लगाया कि उसने पति को घर में जबरन बंद करके रेप किया, ताकि तलाक के लिए उसे ठोस सबूत मिल सके।