सीरिया के गृह युद्ध में अब तक लगभग 3 लाख लोग मारे गए हैं: रिपोर्ट

0

दिल्ली
सीरिया में पिछले पांच साल से चल रहे गृह युद्ध में अभी तक 2,90,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। पूरे मामले पर नजर रख रही एक संस्था ने आज यह बात कही।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्‍तानी नेता ने कहा- कश्‍मीर का सपना देखना छोड़े पाक, कराची की चिंता करे

लंदन स्थित संस्थान सीरियन ऑबजर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि मार्च 2011 में संघर्ष शुरू होने से लेकर जुलाई, 2016 के अंत तक 2,92,817 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

इसे भी पढ़िए :  ISIS की शर्मनाक करतूत, जिंदा लोगों पर नहीं चला जोर तो मुर्दों को बनाया शिकार

संस्था ने संघर्ष में मारे गए लोगों की संख्या 26 मई, 2016 को जारी की थी। तब से जुलाई अंत तक संख्या में 10,000 की वृद्धि हुई है।

संस्था के अनुसार, मरने वालों में 84,742 असैन्य नागरिक हैं। इनमें से 14,711 बच्चे और 9,520 महिलाएं हैं।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर सरकार के कार्यक्रम में लगे आजादी के नारे, भाग खड़ी हुईं सीएम महबूबा मुफ्ती

उसके अनुसार, गैर-जिहादी विद्रोही और कुर्दिश मिलिशिया के कुल 50,548 सदस्य मारे गए हैं। जबकि संघर्ष में 49,547 चरमपंथी उग्रवादी मारे गए हैं।