नीतीश कटारा हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, विकास-विशाल को 25 साल की जेल

0
कटारा हत्याकांड
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद के चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड पर बड़ा फैसला सुनाया है। फैसले में एक तरफ यादव भाइयों को बड़ा झटका लगा है तो वहीं थोड़ी राहत भी महसूस हुई है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने विकास और विशाल की दया याजिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें 25 साल कैद की सज़ा सुनाई है। हालांकि सज़ा का एलान यादव परिवार के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं। वहीं आपको बता दें कि इससे पहले अदालत ने उन्हें 30 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि अदालत ने इनकी कम उम्र को देखते हुए इनकी सज़ा में 5 साल की छूट देते हुए सजा की अवधि 30 साल से घटाकर 25 साल कर ही है। ये खबर यादव परिवार के लिए थोड़ी सी राहत भरी हो सकती है।

इसे भी पढ़िए :  जानिए क्यों, पाकिस्तानी शरणार्थियों ने दिया संविधान के अनुच्छेद 35A को उच्चतम न्यायालय में चुनौती

नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में विकास यादव, उसके चचेरे भाई विशाल की सजा 30 साल से घटाकर 25 कर दी वहीं उनके साथी सुखदेव पहलवान की सजा भी 25 साल से घटाकर 20 साल कर दी। SC ने 17 अगस्त 2015 को विकास, विशाल और सुखदेव के कनविक्शन को बरकरार रखा था। कोर्ट ने कहा था कि इस देश में सिर्फ क्रीमिनल ही इंसाफ के लिए चिल्ला रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  शरीफ भी सईद के साथ

nitish

बाहुबली नेता डीपी यादव की बेटी भारत और नीतीश कटारा का फाइल फोटो

अगले स्लाइड में पढ़िए नीतीश कटारा हत्याकांड की पूरी स्टोरी और अबतक की कवरेज, next बटन पर क्लिक करें –

इसे भी पढ़िए :  पी चिदंबरम के बेटे का बड़ा बयान, कांग्रेस पार्टी को बताया 'परिवार की निजी संपत्ति'
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse