दिल्ली एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दाम घटे

0
दिल्ली

गैस आपूर्ति करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद शहरों में सीएनजी और पीएनजी के दामों में कटौती की घोषणा की है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली टॉप तो झारखंड फ्लॉप

दिल्ली में सीएनजी के दाम में 1.40 प्रति किलोग्राम की कमी की गई है। अब दिल्ली में 35.45 रुपये प्रति किग्रा. के हिसाब से गैस मिलेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 1.60 रुपये की कटौती के बाद 40.60 रुपये प्रति किग्रा. के हिसाब से मिलेगी।

इसे भी पढ़िए :  गर्ल्स हॉस्टल में भेदभाव के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

आइजीएल ने दिल्ली में पीएनजी के दामों में 1 रुपया प्रति क्यूबिक मीटर की कटौती की है। अब दिल्ली में 23 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर के हिसाब से गैस की आपूर्ति होगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी के दामों में 1.15 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर की कमी की गई है।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस के साथ जाएंगे सिद्धू, पार्टी का होगा विलय!