रिजर्व बैंक ने केवाईसी और मनीलांड्रिंग कानून के उल्लंघन करने वाले चार सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया

0

 

दिल्ली

रिजर्व बैंक ने विभिन्न नियमों के उल्लंघन को लेकर चार सहकारी बैंकों पर नौ लाख रपये का जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) नियमों के उल्लंघन तथा संदेहास्पद लेन-देन की पहचान एवं उसके बारे में सूचना देने से संबंधित जरूरतों को पूरा नहीं करने को लेकर को-अपरेटिव सिटी बैंक, गुवाहाटी पर पांच लाख रपये का जुर्माना लगाया है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर घाटी से दोगुना हुआ फलों का निर्यात

एक अलग विज्ञप्ति में केंद्रीय बैंक ने कहा कि पुणे जिले के इंदापुर अरबन को-अपरेटिव बैंक पर दो लाख रपये का जुर्माना लगाया है। बैंक पर यह जुर्माना केवाईसी  मनी लांड्रिंग से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने को लेकर लगाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  2000 रुपये तक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर नहीं देना होगा सर्विस टैक्स

इसके अलावा जलगांव जिले के पचोरा स्थित श्री दादासाहेब गजमाल को-अपरेटिव बैंक पर एक लाख रपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना बिना पूर्व मंजूरी के अपनी संपत्ति पर परिवर्तित दर से शुल्क लगाने के लिये लगाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  रिलायंस जिओ का असर, एयरटेल ने 4जी इंटरनेट की दरें 80 फीसदी घटाईं

एक अन्य केंद्रीय बैंक ने कहा कि तेलंगाना में हैदराबाद स्थित मॉडल को-अपरेटिव अरबन बैंक पर एक लाख रपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना रिण के बारे में दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने को लेकर लगाया गया है।

इन सभी मामलों में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।