कश्मीर में आतंकवादी हमला, दो जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद

0

 

दिल्ली

कश्मीर में आज आतंकवादियों द्वारा सेना के एक काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले में दो जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए एवं तीन अन्य घायल हो गए जबकि घाटी में कुछ स्थानों पर कर्फ्यू एवं पाबंदियों के बीच स्थिति कमोबेश शांतिपूर्ण रही।

इसे भी पढ़िए :  बुजुर्ग को राम राम ना कहना पड़ा भारी, पहले महिला समेत पूरे परिवार को पीटा, फिर घर को लगा दी आग

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब ढाई बजे बारामूला जिले में ख्वाजाबाग इलाके में आतंकवादियों ने सैन्य काफिले पर हमला किया। हमले में दो सैनिक और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए जबकि दो सैनिक एवं एक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इसे भी पढ़िए :  J&K: घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, 10 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद

हमलावरों की धरपकड़ के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए।

इस बीच कश्मीर घाटी में लगातार 40 वें दिन सामान्य जनजीवन प्रभावित है जहां जारी अशांति में अभी तक 63 लोग मारे जा चुके हैं ।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर के शोपियां में पुलिसकर्मियों के घर पर आतंकी हमला, दो भाईयों पर फायरिंग