बुजुर्ग बांग्लादेशी पर्यटकों को अब पांच वर्ष का मिलेगा भारतीय वीजा

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। भारत सरकार ने 65 साल से अधिक उम्र के बांग्लादेशी पर्यटकों के लिए पर्यटन वीजा की अवधि मौजूदा एक साल से बढ़ा कर पांच साल करने का फैसला किया है, ताकि पड़ोसी देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाया जा सके।

इसे भी पढ़िए :  यहां हजारों डॉलर में बिकते हैं शव, महिलाओं की लाश के साथ की जाती है लड़कों की शादी, पूरी खबर पढ़ कर रह जाएंगे हैरान

गृह मंत्रालय ने इस सिलसिले में एक बयान जारी कर कहा है कि वीजा की अवधि एक साल से बढ़ा कर पांच साल की गई है और इस आयु वर्ग में आने वाले पर्यटकों के लिए इसके तहत कई बार आने की सुविधा होगी।

इसे भी पढ़िए :  अभी भी जिंदा हैं वनमानुष, वियतनाम के जंगलों में मिला बड़ा समूह

इसने कहा है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वीजा नियमों में ढील दिए जाने की सरकार की नीति के अनुपालन में यह फैसला किया गया है। बांग्लादेश में भारतीय मिशन बांग्लादेशी आवेदकों को यह सुविधा प्रदान करेगा।

इसे भी पढ़िए :  एनएसजी की सदस्यता पाने के लिए पाक ने भारत को परमाणु परीक्षण नहीं करने की व्यवस्था की पेशकश की