अब फरवरी में नहीं बल्कि जनवरी में पेश होगा बजट, आखिर क्यों ?

0

भारत सरकार सालाना बजट पेश करने के वक्त को एक महीने पहले करने पर विचार कर रही है। हिंदुस्तान टाइम्स ने वित्त मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से मिली इसी ख़बर को अपनी पहली लीड बनाई है। और बीबीसी हिंदी ने भी इस खबर को उठाया है। क्योंकि अगर सरकार जनवरी में बजट पेश करती है तो ऐसा पहली बार होगा।

इसे भी पढ़िए :  2,500 करोड़ का स्कैम का हुआ पर्दाफाश

खबर पढ़कर आपके मन में भी सवाल उठ रहे होंगे कि आखिर ऐसा करने के पीछे सरकार की क्या मंशा है। तो आपको बता दें कि सरकार का ऐसा मानना है कि फरवरी की बजाय जनवरी में ही बजट पेश कर देने से टैक्स देने वालों को योजना बनाने में सुविधा होगी साथ ही सरकार को भी वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले ही सारे इंतज़ाम करने की सहूलियत मिल जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  भारत वैश्विक नरमी का डट कर मुकाबला किया है,अब देश अवसर का लाभ उठाने को तैयार: जेटली