जयपुर का आलीशान ‘राजमहल’ हुआ सील, छलक उठा राजकुमारी दीया का दर्द

0

जयपुर की शान होटल राजमहल पैलेस सील कर दिया गया है। जयपुर के सिविल लाइंस में बने आलीशान राजमहल पैलेस होटल को जयपुर का राजपरिवार चलाता है। अवैध तरीके से जमीन कब्जा करने के आरोप में जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बीते दिन बुधवार को जमीन खाली कराने के लिए बुलडोजर चला दिया। होटल का आलीशान हिस्सा तो जस का तस है लेकिन अवैध कब्जे पर बने अवैध निर्माण को हटाकर जेडीए टीम ने होटल को सील कर दिया। जिसके बाद प्रशासन के कब्ज़ें में करीब बारह बीघा जमीन आई है।

इसे भी पढ़िए :  अब ओला कैब में लीजिए लग्जरी और आरामदायक सफर का मज़ा, किराया ओटो से भी कम

rajmahal

जिस समय जेडीए की टीम बुलडोजर चला रही थी उसी समय जयपुर राजपरिवार की राजकुमारी दीया कुमारी वहां पहुंच गई। दीया कुमारी अभी बीजेपी की विधायक हैं। राजस्थान में सरकार भी बीजेपी की है इसलिए बुलडोजर से की गई कार्रवाई हैरान करने वाली है। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान दीया कुमारी ने अफसरों को पूरे तेवर दिखाए लेकिन उनकी एक नहीं चली।

इसे भी पढ़िए :  न्यूड पेंटिंग पर प्रदर्शनी में बवाल: लाल शक्ति सेना की महिला कार्यकर्ताओं ने पेंटर से की हाथापाई, देखें वीडियो

jaipur hotel rajmahal 000

दीया कुमारी ने इस कार्रवाई के खिलाफ गुस्सा दिखाते हुए कोर्ट तक जाने की धमकी। राजघराने ने जमीन के दस्तावेज भी प्रशासन को दिखाए लेकिन यहां उनकी एक नहीं चली। प्रशायन जमीन का अतिक्रमण हटाने पर अड़ा रहा और ऑपरेशन राजमहल पूरा करके ही माने। हालांकि इतना बड़ा मामला होने की वजह से कार्यवाही के लिए गए अधिकारी कैमरे पर कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं हुए।

इसे भी पढ़िए :  जयपुर के रामगंज में तनाव, कई वाहन फूंके, एक की मौत