दबंगों ने नहीं दिया रास्ता, तालाब से होकर गुजरी शवयात्रा

0
तालाब

मध्य प्रदेश के पनागर तहसील में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई हैं। ऊंची जाति के एक दबंग ने अपनी जमीन से शव यात्रा को गुजरने के लिए रास्ता नहीं दिया। जिसके कारणवश परिजनों को तालाब के भीतर से शवयात्रा को अंतिम संस्कार के लिए ले जाना पड़ा।

इसे भी पढ़िए :  यूपी के मदरसों में भी अब लागू होगा NCERT पाठ्यक्रम, रजिस्ट्रेशन कराना हुआ अनिवार्य

दरअसल गांव से शमशान घाट जाने वाली कच्ची सड़क बरसात में डूब गई थी। जिसके बाद शमशान घाट जाने के लिए खेत का रास्ता बचा था। लेकिन ऊंची जाति के कुछ लोगों ने गांव वालों को शवयात्रा निकालने के लिए मना कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  रोड एक्सिडेंट में कोर्ट ने मृतक को ही माना हादसे का जिम्मेदार

परिजनों को मजबूरन मृतक की शवयात्रा को भरे तालाब के रास्ते शमशान तक ले जाया गया। खबरों के मुताबिक, जिस रास्ते से जाने के लिए पिछड़ी जाति के लोगों को रोका गया, वह सरकारी जमीन है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में फिर दरिंदगी: चलती कार में लड़की से गैंगरेप, पीड़िता को सड़क पर फेंक कर फरार हुए हैवान