दबंगों ने नहीं दिया रास्ता, तालाब से होकर गुजरी शवयात्रा

0
तालाब

मध्य प्रदेश के पनागर तहसील में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई हैं। ऊंची जाति के एक दबंग ने अपनी जमीन से शव यात्रा को गुजरने के लिए रास्ता नहीं दिया। जिसके कारणवश परिजनों को तालाब के भीतर से शवयात्रा को अंतिम संस्कार के लिए ले जाना पड़ा।

इसे भी पढ़िए :  BJP मंत्री की लालू परिवार पर चुटकी, कहा- क्वॉन्टिटी नहीं, क्वॉलिटी में बच्चे पैदा करें

दरअसल गांव से शमशान घाट जाने वाली कच्ची सड़क बरसात में डूब गई थी। जिसके बाद शमशान घाट जाने के लिए खेत का रास्ता बचा था। लेकिन ऊंची जाति के कुछ लोगों ने गांव वालों को शवयात्रा निकालने के लिए मना कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज पर 4 राज्यों में हंगामा

परिजनों को मजबूरन मृतक की शवयात्रा को भरे तालाब के रास्ते शमशान तक ले जाया गया। खबरों के मुताबिक, जिस रास्ते से जाने के लिए पिछड़ी जाति के लोगों को रोका गया, वह सरकारी जमीन है।

इसे भी पढ़िए :  भोपाल में BJP ने बनवाए भगवा शौचालय, मंदिर समझ कर पूजा करने पहुंची महिला