गोएयर ने दिल्ली से श्रीनगर जाने वाले विमान से 13 शराबी यात्रियों को उतारा

0

 

दिल्ली

विमान में चढ़ने के बाद हंगामा करने पर 13 यात्रियों को गोएयर ने यहां से श्रीनगर के लिए उड़ान भरने वाले विमान से उतार दिया।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि यह घटना एक जुलाई की है। जैसे ही विमान का दरवाजा बंद किया गया और विमान उड़ान के लिए तैयार हुआ, इन यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ये कथित तौर पर शराब पिये हुए थे और इनकी करतूतों से विमान में अन्य यात्रियों को असुविधा हुई।

इसे भी पढ़िए :  जीएसटी परिषद की 21वीं बैठक हैदराबाद में, तय होगा लक्जरी और मध्यम आकार की कारों पर सेस

दिलचस्प है कि उस विमान में नियामक डीजीसीए का एक वरिष्ठ अधिकारी भी था। जिसने पायलट को सुरक्षाकर्मियों को बुलाकर इन यात्रियों को उतारने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़िए :  आज देशभर में बंद रहेंगी 9 लाख से अधिक दवा की दुकानें, ऑनलाइन दवाओं की बिक्री का होगा विरोध

संपर्क किए जाने पर गोएयर के प्रवक्ता ने विमान से 13 यात्रियों को उतारे जाने की घटना की पुष्टि की।

इसे भी पढ़िए :  बहिष्कार के बावजूद चाइनीज़ सामानों की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी – पढ़िए आंकड़े