मणिपुर के पूर्व विधायक के घर ग्रेनेड से हमला, चीन में बना था हथगोला

0

मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले से एक पूर्व विधायक के आवास पर अज्ञात लोगों ने हथगोला फेंक दिया। भाषा की खबर के मुताबिक जिस हथगोले से हमला किया गया, वो मेड इन चाइना यानी चीन में निर्मित है।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर से अच्छी खबर : दो महीने बाद खुले स्कूल और कॉलेज

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि देवलहलांद के विधायक सैमुअल रिसोम के आवास पर पर देर रात एक बजे हमला किया गया लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि इमारत और वहां भीतर में खड़ी एक मणिकार को नुकसान पहुंचा।

इसे भी पढ़िए :  पढ़िए हरियाणा में क्यों बैन हुई फिल्म 'माइकल मिश्रा' ?

पिछले चुनाव में रिसोम :45: नगा पीपुल्स फ्रंट :एनपीएफ: के टिकट पर उखरूल विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे लेकिन इनर लाइन परमिट प्रणाली विधेयक पास करने के खिलाफ एक आदिवासी आंदोलन के सिलसिले में एनपीएफ के तीन अन्य विधायकों के साथ पिछले साल उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पूर्व कांग्रेसी नेता अजीत जोगी ने की मोदी की तारीफ