पानी में गिर जाए मोबाइल तो क्या करें ?

0
मोबाइल

पानी से कैसे बचाए फोन आपका मोबाइल अगर पानी में गिर जाए तो ऐसा लगता है जैसे फोन नहीं बल्कि आपका दिल निकल कर गिर गया हो। आज के युग में चल रहे स्मार्ट फोन्स तो मानों जैसे छुई मुई के पेड़ की तरह है।

एक बूंद भी पानी की गिर जाए, तो तुरंत तकनीकी खराबी हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं हर समस्या का एक हल होता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने फोन को पानी में गिरने के बाद फिर से वापस ला सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में इस तरह से मनती है दिवाली

 

Cell phone dropped in water
Cell phone dropped in water

पानी में गिरने के बाद अगर आपका फोन बंद हो जाए तो उसे ऑन करने की ग़लती कभी न करें, बल्कि जितना जल्दी हो सके उसकी बैट्री निकाल लें और फोन को किसी साफ कपड़े से पोंछें। उसके बाद तुरंत उसमे से सिम कार्ड बाहर निकाल लें।

इसे भी पढ़िए :  10 साल का बच्चा वजन 192 किलो - देखिए तस्वीरें

अगर आपके घर में वैक्यूं क्लीनर है तो तुरंत उससे अपने फोन को सुखाएं। फोन भीग जाने पर हमें लगता है कि हैयर ड्रायर की गरम हवा से उसका पानी सूख जाएगा लेकिन ऐसा ग़लती से भी न करें क्योंकि हवा की वजह से जिन जगहों पर पानी गया भी नहीं है वहाँ भी पानी चला जाएगा और इससे फोन के कुछ पार्ट्स के पिघलने का भी डर रहता है।

इसे भी पढ़िए :  बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना शुरू करे

अब अगर दिन का समय है तो अपने फोन को सूरज की रोशनी में खोल कर रख दें और अगर रात का समय है तो एक प्लास्टिक बैग में चावल भर के अपने फोन को उसमें दबा दे। ऐसा करने से फोन के अंदर की सारी नमी अवशोषित हो जाएगी।