पीएम मोदी के बारे में आजम खान ने कुछ ऐसा बोला की यूपी विधानसभा में हो गया हंगामा

0
आजम खान

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री आज़म खां के ‘आपत्तिजनक बयान’ की वजह से यूपी विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी विधायक उनके बयान को कार्यवाही से बाहर करने की मांग को हंगामा कर रहे थे। सदस्यों के हंगामे की वजह से मंगलवार को निचले सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई।

प्रश्नकाल में सदन में प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर चर्चा के दौरान आज़म खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनकी आलोचना में कुछ टिप्पणी की… पीटीआई के मुताबिक, आज़म खां ने कहा था, “यह विडम्बना है कि देश के ‘बादशाह’ अपनी मां को अपने साथ नहीं रखते हैं, लेकिन दुश्मन की मां को तोहफे देते हैं… वह ‘बेटी बचाओ’ की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी ही पत्नी को छोड़ दिया…”

इसे भी पढ़िए :  Linkedin ने पीएम मोदी और प्रियंका चोपड़ा को 2017 के पावर प्रोफाइल्स सूची में किया शामिल

इस टिप्पणी के बाद बीजेपी के गुस्साए सदस्यों ने कड़ी आपत्ति ज़ाहिर की और सदन के बीचोंबीच आकर खां के ‘अपमानजनक शब्दों’ को सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग की. खां ने इसका जवाब देते हुए कहा कि देश यह भी जानना चाहता है कि जब हमारे बादशाह (पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ को) जन्मदिन की मुबारकबाद दे रहे थे, उस वक्त उनके साथ कमरे में और कौन मौजूद था।

इसे भी पढ़िए :  AAP की मांग ABVP मेंबर्स को तुरंत किया जाए गिरफ्तार

विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने बीजेपी सदस्यों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले पर गौर करेंगे, मगर इसके बावजूद वे अपने-अपने स्थान पर नहीं गए। इस पर उन्होंने सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिए 12 बजकर 20 मिनट तक स्थगित कर दी।

इसे भी पढ़िए :  मौलाना बरकती का अडियल रवैया-'नहीं हटाऊंगा लाल बत्ती, केन्द्र सरकार होती कौन है...'दर्ज हुई FIR

इसके पूर्व, बीजेपी सदस्य सुरेश कुमार खन्ना ने सरकार से गत 19 जुलाई को बुलंदशहर में मां-बेटी के साथ हुए सामूहिक बलात्कार प्रकरण में ‘1090 महिला हेल्पलाइन’ की कार्रवाई के बारे में जानना चाहा और कहा कि अगर हेल्पलाइन से समुचित मदद मिली होती तो उस वारदात को होने से रोका जा सकता था।