सुच्चा सिंह मामला छोटेपुर: पंजाब में दो फाड़ हो सकती है AAP

0
सुच्चा सिंह छोटेपुर

पंजाब में आप आदमी पार्टी (आप) के संयोजक रहे सुच्चा सिंह छोटेपुर को पार्टी से निकाले जाने के बाद AAP के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक,  पंजाब में आप के टुकड़े होने तक की नौबत आ गई है। खबर के मुताबिक, पंजाब के 12 जोनल हेड में से 6 ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल को अल्टिमेटम दे दिया है। उन 6 लोगों ने कहा है कि केजरीवाल को जल्द से जल्द छोटेपुर को पार्टी में वापस लेना होगा। इसके साथ ही इन 6 लोगों ने आप के दो सीनियर नेताओं को हटाने की भी बात कही है। उन दो नेताओं में संजय सिंह और दुर्गेश पाठक का नाम शामिल है।

इसे भी पढ़िए :  'मुलाकात के लिए पैसा लेते हैं आम आदमी पार्टी के नेता'

66 साल के सुच्चा सिंह छोटेपुर पंजाब के दिग्गज नेता हैं। वह राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। उन्हें शुक्रवार (26 अगस्त) को दिल्ली में हुई एक मीटिंग के बाद हटा दिया गया था। अरविंद केजरीवाल ने दो साल पहले पंजाब में आप को जमाने के लिए छोटेपुर को चुना था। अब उन पर आरोप है कि उन्‍होंने टिकट देने के बदले पैसे लिए। छोटेपुर को पद से हटाने की मांग को लेकर सांसद भगवंत मान सहित 21 आप नेताओं ने पार्टी प्रमुख और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खत लिखा था। इसमें कहा गया है कि पार्टी के भ्रष्‍टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत के आधार पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, छोटेपुर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। छोटेपुर का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश हुई है। इससे पहले छोटेपुर ने केजरीवाल को ‘सिख विरोधी करार दिया था।

इसे भी पढ़िए :  आम आदमी पार्टी विधयाक कमांडो सुरेन्द्र सिंह को भेजा गया जेल