इशरत मुठभेड़ मामले में आरोपी पुलिस अधीक्षक आमीन को सेवा विस्तार मिला

0

नई दिल्ली। वर्ष 2004 में हुए इशरत जहां मुठभेड़ मामले में आरोपी एन.के. आमीन को गुजरात सरकार द्वारा बुधवार(31 अगस्त) को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया। आमीन इस समय माहीसागर जिले में पुलिस अधीक्षक के तौर पर सेवारत हैं।

इसे भी पढ़िए :  उमर को केंद्र से राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करवाना चाहिए: हुर्रियत

कुछ दिनों पहले सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम प्रजापति के फर्जी मुठभेड़ मामले में मुंबई की सीबीआई अदालत द्वारा आमीन को आरोपमुक्त किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  'बदसूरत महिलाओं के लिए ज्यादा दहेज' वाले चैप्टर को किताब से हटाया गया

राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, आमीन को एक सितंबर से एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। वह आज(31 अगस्त) सेवानिवृत्त होने वाले थे।

इसे भी पढ़िए :  सपा नेता आजम खान का विवादित बयान, सेना पर लगाया रेप का आरोप