इशरत मुठभेड़ मामले में आरोपी पुलिस अधीक्षक आमीन को सेवा विस्तार मिला

0

नई दिल्ली। वर्ष 2004 में हुए इशरत जहां मुठभेड़ मामले में आरोपी एन.के. आमीन को गुजरात सरकार द्वारा बुधवार(31 अगस्त) को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया। आमीन इस समय माहीसागर जिले में पुलिस अधीक्षक के तौर पर सेवारत हैं।

इसे भी पढ़िए :  समाजवादी पार्टी के सियासी घमासान पर जमकर बोले अमर सिंह, कहा....

कुछ दिनों पहले सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम प्रजापति के फर्जी मुठभेड़ मामले में मुंबई की सीबीआई अदालत द्वारा आमीन को आरोपमुक्त किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से परेशान होकर किसानों ने लोगों को बांटी मुफ्त सब्जी

राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, आमीन को एक सितंबर से एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। वह आज(31 अगस्त) सेवानिवृत्त होने वाले थे।

इसे भी पढ़िए :  भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र की 16 ट्रेनें रद्द