पाकिस्तान तक पहुंचा आईएसआईएस, भारत के लिए बना बड़ा खतरा

0
आईएसआईएस पाकिस्तान

 

दिल्ली:

पाकिस्तान ने आज पहली बार माना कि उसके देश में आईएसआईएस  की मौजूदगी है लेकिन महत्वपूर्ण हस्तियों को निशाना बनाने और खुद को संगठित करने की उसकी योजना विफल कर दी गयी है। पाकिस्तान में आईएसआईएस की मौजूदगी भारत की सुरक्षा के लिए भी बहुत खतरनाक है। अभी तक भारत को पाकिस्तान स्थित अलकायदा, सिमी, हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे आंतकवादी संगठन से खतरा था लेकिन इस लिस्ट में अब आईएसआईएस जैसे खतरनाक आतंकवादी संगठन भी शामिल हो जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  तीन युवकों ने आईएसआईएस को प्रोमोट करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग किया: एनआईए

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल असीम बाजवा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘डेस (आईएसआईएस का दूसरा नाम) ने पाकिस्तान में अपना पैर जमाने की कोशिश की लेकिन उसके समूह के मुख्य लोगों को पकड़ लिया गया है। ’’ उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में 25 अफगान, सीरियाई और इराकी लोगों समेत 309 गिरफ्तारियां की गयी हैं। वे मीडिया और सुरक्षाकर्मियों पर हमले में शामिल थे और सरकार, राजनयिकों और आम लोगों पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  आईएसआईएस सदस्यों के खिलाफ आरोपों पर 27 सितंबर से कोर्ट करेगा सुनवाई

यह पाकिस्तान द्वारा पहली स्वीकारोक्ति है। उसने अपनी सरजमीं पर आईएसआईएस की मौजूदगी से निरंतर इनकार किया और पिछले महीने एक अस्पताल पर हुए हमले की इस संगठन द्वारा जिम्मेदारी लेने को खारिज कर दिया है। इस हमले में 75 लोगों की जान चली गयी थी।

इसे भी पढ़िए :  आईएसआईएस ने अपने लड़ाके को पश्चिमी देशों में प्रभावी आतंकी हमले करने के आदेश दिए