कश्मीर में फिर भड़की हिंसा, 20 घायल

0
ऑल पार्टी डेलीगेशन

ऑल पार्टी डेलीगेशन के कश्मीर दौरे से एक दिन पहले शनिवार को फिर घाटी के कई इलाकों में हिंसाक संघर्ष हुए। प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों के साथ झड़प में कम से कम 20 लोग घायल हो गए।

अलगाववादियों ने ऑल पार्टी डेलीगेशन के विरोध में मार्च का आह्वान किया है। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की जिसमें 20 लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़िए :  प्रधानमंत्री की तारीफ में बोले लाल बहादुर शास्त्री के बेटे, 'मेरे पिता की तरह काफी मेहनती हैं पीएम मोदी'

राजनाथ सिंह के नेतृत्व में जाएगा डेलीगेशन

कश्मीर घाटी में लगभग 2 महीने से चल रहे तनाव का जायजा लेने ऑल पार्टी डेलीगेशन 4 सिंतबर को श्रीनगर जाएगा। इस डेलिगेशन का नेतृत्व खुद राजनाथ सिंह करेंगे। यह डेलिगेशन 4 और 5 सितंबर को कश्मीर में रहेगा।

सर्वदलीय बैठक में रखी राय

इसे भी पढ़िए :  अशांति के बीच श्रीनगर के पुलिस अधिकारी ने पीओके की लड़की से रचाई शादी

इससे पहले शनिवार को दिल्ली में ऑल पार्टी डेलीगेशन के कश्मीर दौरे से पहले सर्वदलीय बैठक हुई। गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में हुई इस बैठक में कांग्रेस नेता अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, शरद यादव समेत तमाम दलों के नेता शामिल हुए। राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर में शांति के लिए सबसे बात होगी। उन्होंने कहा कि दौरे से वापस लौटकर फिर दिल्ली में बैठक होगी। CPM के महासचिव सीताराम येचुरी बोले- हुर्रियत को भी बातचीत का न्योता भेजा जाए। पेलेट गन पर प्रतिबंध लगनी चाहिए। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सीताराम येचुरी की मांग का समर्थन किया।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर घाटी में तूफान की आशंका, लोगों को बचाने में जी जान से जुटी सेना