पंजाब में फिर ड्रग्स अपराधियों को बीएसएफ ने दिया झटका, सीमा पर दस करोड़ की हेरोईन किया बरामद

0
ड्रग्स

 

दिल्ली:

पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में भारत..पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने आज तलाशी अभियान के दौरान घने घास के बीच दबा कर रखे गए दो पैकेट हेरोईन बरामद किया है। बरामद प्रत्येक पैकेट का वजन एक किलो है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दस करोड रुपये आंकी गयी है ।

इसे भी पढ़िए :  JNU के लापता छात्र नजीब के मामले की क्राइम ब्रांच करेगी जांच

सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर के उप महानिरीक्षक आर एस कटारिया ने आज शाम यहां बयान जारी कर बताया कि फिरोजपुर सेक्टर के धरमा सीमा चौकी पर आज बल के जवानों ने विशेष तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान सीमा सुरक्षा घेरा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के बीच जवानों ने घने घास के बीच दबा कर रखे गए लाल कपडे की एक पोटली बरामद की । पोटली को खोलने पर उसमें से दो पैकेट हेरोईन बरामद किया गया । प्रत्येक पैकेट का वजन एक किलो है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद नशीले पदार्थ की कीमत दस करोड रुपये आंकी गयी है ।

इसे भी पढ़िए :  खुल कर चर्चा हो, किसके पास कितनी सम्पत्ति, किस चैनल में किसका पैसा: केजरीवाल

अधिकारी ने यह भी बताया कि पाक सीमा पर पंजाब में जवानों ने इस साल अब तक 173 किलो से अधिक हेरोईन की खेप बरामद करने में सफलता पायी है ।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार के दोहरे रवैये की वजह से पूर्व सैनिक ने की खुदकुशी: नीतीश कुमार