शिवराज ने कहा नर्मदा को गंदा कर रही हैं भैंसें

0
शिवराज सिंह चौहान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नर्मदा नदी में प्रदूषण पर बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होने नर्मदा नदी में बढ़ते प्रदूषण का ज़िम्मेदार भैंसों के ठहराया है। जिसके बाद शिवराज के बयान की कांग्रेस जमकर निंदा की।

नमामि देवी नर्मदा के लिए वेबसाइट के उद्घाटन पर शिवराज ने कहा कि नदी के किनारे रहने वाले लोग अपनी भैंसों को सुबह खुला छोड़ने की वजह से वो सीधे नर्मदा नदी में चली जाती हैं और पूरा दिन उसमें गोते लगती हैं और गंदगी फैलती हैं। और जब कार्यक्रम के बाद उनसे पूछा गया कि आखिर नदी के प्रदूषण के लिए भैंस कैसे ज़िम्मेदार हो सकती है तों उनका जवाब था जिसकी जैसी भावना वैसी उसकी मूरत। उनके इस बयान का समर्थन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने भी किया। उन्होंने कहा कि सीएम का बयान व्यावहारिक था और पशु पालकों के लिए एक सीख।

इसे भी पढ़िए :  एक और रेल हादसा, मुंबई में लोकल ट्रेन की 5 बोगियां पटरी से उतरीं

शिवराज के इस बयान की विपक्ष ने भी खूब निंदा की। कांग्रेस ने कहा कि शिवराज मां नर्मदा के नाम से सत्ता में आए थे और लेकिन नर्मदा का ही सबसे ज़्यादा शोषण किया है। कभी अवैध उत्खनन तो कभी नदी किनारे शराब के ठेके और मांस की दुकाने लगा कर शिवराज ने ही नदी का अपमान किया है।

इसे भी पढ़िए :  गोरखपुर के बाद रायपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते 3 बच्चों की मौत

वीडियो के लिए दूसरे पेज पर क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse