‘आप’ को पंजाब में तगड़ा झटका, 86 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी

0
आप

आम आदमी पार्टी के लिए नई मुसीबत खड़ी हो सकती है। सुच्चा सिंह छोटेपुर को आप आदमी पार्टी के पंजाब कन्वीनर पद से हटाए जाने के बाद पार्टी में घमासान शुरु हो गई है। अमृतसर के ज़ोनल इंचार्ज सहित 86 कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं अमृतसर में तो आम आदमी पार्टी का दफ्तर भी बंद हो गया है।

इसे भी पढ़िए :  7 महीनों में 2,252 करोड़ के काले धन को किया सफेद, CBI ने 13 कंपनियों के खिलाफ दर्ज की FIR

साथ ही पार्टी के जोनल आफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में गुरिंदर सिंह बाजवा ने इस बात का दावा किया है कि आने वाले दिनों में सभी जिलों से इसी तरह से बड़े स्तर पर इस्तीफे होंगे। बाजवा ने आगे कहा कि पार्टी संचालकों की मनमानियों से दुखी होकर वह और पार्टी के अन्य पदाधिकारी इस्तीफा दे रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारत जैसे देश में कैशलेस अर्थव्यवस्था किसी भी कीमत पर संभव नहीं: नीतीश कुमार