कश्मीर में 60 दिनों से जनजीवन ठप्प, अलगाववादियों ने हड़ताल की अवधि और बढ़ाई

0
अलगाववादी

 

दिल्ली:

कश्मीर में 60 वें दिन भी जनजीवन ठप्प रहने के बीच आज अलगाववादियों ने घाटी में हड़ताल 16 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है।

उन्होंने इस अवधि के दौरान अपने विरोध आंदोलन का कार्यक्रम भी जारी किया जिसके तहत लोगों से 12 सितंबर को ईद-उल-अजहा के दिन ज्ञापन सौंपने के लिए संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह कार्यालय की ओर मार्च करने की अपील की गयी है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर के अरवानी में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, लश्कर के 3 आतंकी ढेर

संयुक्त अलगाववादी खेमे ने इमामों और खतीबों से आंदोलन जारी रखने और मुख्य राजनीतिक धारा के सभी दलों, नेताओं, चुनावों, चुनावी रैलियों एवं चुनाव मशीनरी का बहिष्कार करने का संदेश पढ़कर सुनाने का भी आह्वान किया।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना भी सरकार के नोटबंदी के फैसले खिलाफ

उन्होंने लोगों से सादगीपूर्ण तरीके से ईल-उल-अजहा मनाने तथा संयुक्त रूप से पशुओं की कुर्बानी देने एवं सामूहिक भोज करने का भी आह्वान किया।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में नया संकट: आतंकी संगठन 'लश्कर-ए- तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन' ने हाथ मिलाया

हड़ताल 16 सितंबर तक बढ़ाने का आह्वान ऐसे वक्त किया गया जब घाटी में सामान्य जनजीवन 60 दिनों से ठप्प है।