पुणे की बेकरी में लगी आग, 6 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। पुणे के कोंढवा इलाके में बेकरी की एक दुकान में शुक्रवार(30 दिसंबर) सुबह तड़के भीषण आग लग गई जिसमें 6 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह बेकरी कोंढवा रोड पर बनी हुई थी, जिसके दरवाजे पर मालिक ने बाहर से ताला लगा रखा था।

इसे भी पढ़िए :  जाकिर नाइक को अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त करना चाहते हैं केजरीवाल

इस भयावह घटना के वक्त बेकरी के अंदर छह कर्मचारी सो रहे थे। आग लगने के बाद दरवाजा बंद होने की वजह से कर्मचारी बाहर नहीं भाग पाए। बेकरी में फंसे सभी कर्मचारियों की दम घुटने और झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया और लाशों को बाहर निकाला।

इसे भी पढ़िए :  करोड़ों की चोरी करने के लिए ली लाखों की ट्रेनिंग

हादसे में मारे गए सभी मजदूरों की उम्र करीब 20-25 साल के बीच बताई जा रही है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हमें सुबह करीब 4 बजकर 45 मिनट पर घटना की जानकारी मिली।

इसे भी पढ़िए :  दर्दनाक: मां की लाश से लिपटकर दूध पीते इस मासूम की वीडियो देख फफक उठे लाखों दिल, देखें VIDEO

फिलहाल आग के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन आग के चलते बेकरी में भारी नुकसान हुआ है। मतृकों की पहचान इरशाद अंसारी (26), जुनैद अंसारी (25), शानू अंसारी (20), जाकिर अंसारी (24), फहीम अंसारी (21) और जिशान अंसारी (21) के तौर पर हुई है।