रॉकी यादव की जेल में बनेगी दिवाली

0
रॉकी यादव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बिहार में गया के छात्र आदित्य सचदेवा की हत्या के आरोपी जेडीयू की निलंबित एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव की पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  आरएस पुरा में 20 घंटे से फायरिंग जारी, BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 3 पाक सैनिक ढ़ेर, 6 चौकियां भी की तबाह

बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि इस केस का ट्रायल अहम दौर में है और ऐसे में हाईकोर्ट ने आरोपी को जमानत देकर गलती की है। इस साल मई में गया में रोडरेज में आदित्य सचदेवा नाम के युवक की हत्या के मामले में रॉकी यादव मुख्य आरोपी है। दरअसल पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत को खारिज करने के लिए बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली थी, जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जमानत के फैसले पर रोक लगा दी।

इसे भी पढ़िए :  गाय को बचाने के चक्कर में पुलिस जीप ने 4 को कुचला, महिला की मौत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse